फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Man who snatched a woman's earrings arrested

Kotdwar News: महिला के कुंडल झपटने वाला गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 24 Oct 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Man who snatched a woman's earrings arrested
कोटद्वार। बालासौड़-रतनपुर संपर्क मार्ग पर महिला के कुंडल झपटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छीना गया कुंडल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 22 अक्तूबर को बालासौड़ निवासी राजेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बालसौड़-रतनपुर संपर्क मार्ग पर अज्ञात व्यक्ति उनकी सास के कुंडल झपटकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 23 अक्तूबर को आरोपी अंकित गिरी निवासी हरिपुरम कुकड़ा, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीना गया एक कुंडल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed