{"_id":"69c924e6963bbeb5cc07e20c","slug":"mid-day-meal-cooks-provided-information-on-food-grain-standards-and-nutritious-diet-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122643-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: भोजन माताओं को दी खाद्यान्न मानक, पौष्टिक आहार की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: भोजन माताओं को दी खाद्यान्न मानक, पौष्टिक आहार की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सुखरो में भोजन माताओं के आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोजन माताओं को खाद्यान्न मानक, पौष्टिक आहार, स्वच्छ जल, बर्तनों की स्वच्छता आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के 50 भोजन माताओं ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी एबीईओ दुगड्डा उमाकांत कुकरेती व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सूरज मोहन रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के पहले दिन संदर्भदाता राउमावि लालपुर से मिड डे मील (एमडीएम) प्रभारी पुष्पा वर्मा, राउप्रावि मवाकोट से सहायक अध्यापक सुधीर अग्रवाल ने भोजन माताओं को प्रतिदिन खाद्यान्न का मानक बताया।
दूसरे सत्र में लोह तत्व, आयोडीन, विटामिन, मिनरल्स व खनिज लवण आदि पोषक तत्वों की जानकारी दी। स्वच्छ जल के महत्व को भी समझाया। रविवार को दूसरे दिन के पहले सत्र में व्यक्तिगत स्वच्छता, किचन की स्वच्छता के बारे में बताया गया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागी भोजन माताओं को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संचालन सुधीर अग्रवाल ने किया। संवाद
Trending Videos