सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mohammad Deepak met with Congress leader Shaileja at her hotel

Kotdwar News: मोहम्मद दीपक ने कांग्रेस नेता शैलेजा से उनके होटल में की मुलाकात

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 10 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Deepak met with Congress leader Shaileja at her hotel
विज्ञापन

Trending Videos
कोटद्वार। कोटद्वार में बीती 26 जनवरी को एक मुस्लिम बुजुर्ग के बचाव में खड़े होकर चर्चा में आए जिम संचालक दीपक कुमार (स्वघोषित मोहम्मद दीपक) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलेजा से मुलाकात की है। यह मुलाकात उनके हालिया साहसी कदम के बाद कांग्रेसी नेताओं से समर्थन मिलने के क्रम में हुई है।



उत्तराखंड प्रभारी शैलेजा कोटद्वार के दौरे पर थी। यहां कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए वह एक दिन पहले ही कोटद्वार पहुंच गई थी। वह यहां खोह नदी के पार स्थित होटल कार्बेट पैराडाइज में ठहरी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जिम संचालक दीपक अपने दोस्त विजय रावत व नीरज बहुगुणा के साथ होटल में पहुंचे। इस दौरान दीपक ने उनसे मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने दीपक के साहस की सराहना करते हुए उसकी पीठ थपथपाई। बताया जा रहा है कि कुमारी शैलेजा के अलावा दीपक कुमार ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की है। बताते चलें कि दीपक कुमार इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात कर चुके हैं। राहुल गांधी की ओर से उन्हें काफी सराहना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed