फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Monkey attacks and injures elderly woman.

Kotdwar News: बंदर ने हमला कर वयोवृद्ध महिला को किया घायल

Sun, 05 Jul 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 05 Jul 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Monkey attacks and injures elderly woman.
लैंसडौन। पोस्ट ऑफिस गली मोहल्ला में बंदर ने 75 वर्षीय महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से बंदर से बचाते हुए घायल महिला को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

घायल महिला के पुत्र सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उनकी माता कृष्णा अग्रवाल घर के आंगन में बैठी थीं। एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर पड़ोसियों व परिजनों ने आकर उन्हें बंदर से बचाया। हमले में वह काफी घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार दिलाया गया। लैंसडौन में बंदरों का उत्पात पसरा है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। लोगों के घरों व दुकानों में घुसकर सामान उठाकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्पाती हुए बंदर सड़क चलते, यहां तक कि घरों में भी लोगों के हाथों से भी सामान छीनकर भाग रहे हैं। कुछ दिन पहले ही बंदरों के एक झुंड ने फाॅरेस्ट कॉलोनी में घर की छत पर काम करते एक वन कर्मी पंकज पर हमला करने की कोशिश की थी। बंदरों के झुंड के हमले से बचने के लिए वनकर्मी ने छत से नीचे छलांग लगा दी थी जिससे उनके पांव की हड्डी टूट गई थी। घायल का कोटद्वार में स्थित अस्पताल में ऑपरेशन कराना पड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed