{"_id":"6a46742dcd5859538e07eaed","slug":"municipal-corporations-being-imposed-to-benefit-outsiders-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124776-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए थोपे जा रहे नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए थोपे जा रहे नगर निगम
Thu, 02 Jul 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक मंच की मासिक बैठक में जनता की अनदेखी पर जताया गया रोष
हर महीने धरना-प्रदर्शन करने का लिया निर्णय
कोटद्वार। नागरिक मंच की मासिक बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों को भूमि खरीद में लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जनता पर नगर निगम थोपे जाने का आरोप लगाया गया। नगर निगम की ओर से जनता की अनदेखी करने पर हर महीने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
व्यापार संघ सभागार में बृहस्पतिवार को अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी की अध्यक्षता में नागरिक मंच की बैठक हुई। बैठक में बेस अस्पताल परिसर में किए गए धरना प्रदर्शन पर नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से वार्ता की समीक्षा की गई। बैठक में कहा गया कि जनता को ट्रिपल इंजन सरकार से काफी आशाएं थीं।
बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा 15 वर्षों से रहने वाले व्यक्तियों को एक विशेष कार्ड बांटे जाने की घोषणा पर विरोध जताया गया। सरकार ने मूल निवास के स्थान पर स्थायी निवास की परंपरा शुरू कर मूल निवासियों के हक को छीना है और अब 15 वर्ष वालों को भी यहां का स्थायी निवासी बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
बैठक में महासचिव अतुल भट्ट के संचालन में आयोजित बैठक में मुजीब नैथानी, देवव्रत काला, गोविंद डंडरियाल, केसीराम निराला, हर्षवर्धन ध्यानी, शंकर दत्त गौड़ शामिल रहे।