फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Na valenibula taumada ni Dugadda ena ituvaki ca, waraka tiko na kena vakavinakataki

Kotdwar News: जर्जर हालत में दुगड्डा का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मरम्मत का इंतजार

Thu, 15 Oct 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 15 Oct 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Na valenibula taumada ni Dugadda ena ituvaki ca, waraka tiko na kena vakavinakataki
दुगड्डा (कोटद्वार)। दुगड्डा स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रखरखाव के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच गया है। बरसात के बाद चिकित्सालय की स्थिति और खराब हो गई है। छत से बारिश का पानी कमरों में टपकने से दीवारें बदरंग हो गई हैं। वहीं, मुख्य प्रवेश द्वार भी क्षतिग्रस्त है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दुगड्डा नगरपालिका क्षेत्र में स्थित यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आसपास के गांवों के लोगों के लिए प्रमुख उपचार केंद्र है। यहां कार्यदिवस में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-534, स्टेट हाईवे-9 और ग्रामीण मार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने में भी केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा आपात स्थिति में प्रसव पीड़ित महिलाओं का प्रसव भी चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में कराया जाता है।
विज्ञापन



- भूमि हस्तांतरण के इंतजार में अटका निर्माण
चिकित्सालय की बदहाल स्थिति का जायजा पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री, क्षेत्रीय विधायक, सांसद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी ले चुके हैं। पीएचसी को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनाने के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेजी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से भी निरीक्षण किया जा चुका है। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग की 24 मीटर की सीमा में आने वाली भूमि का हस्तांतरण नहीं होने से निर्माण कार्य अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भूमि हस्तांतरण के अभाव में चिकित्सालय में निर्माण कार्य कराना संभव नहीं है। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद ही निर्माण कार्य कराया जा सकता है। -डॉ. अश्वनी कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed