{"_id":"6a65fe48a13f5c22990caa86","slug":"new-executive-committee-formed-with-a-commitment-to-humanity-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125324-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मानवता के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मानवता के संकल्प के साथ नई कार्यकारिणी गठित
Sun, 26 Jul 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
कोटद्वार। रोटरी क्लब की मंडलाध्यक्ष की उपस्थिति में क्लब की कोटद्वार शाखा का अधिष्ठापन समारोह त्याग, समर्पण व मानवता की सेवा के संकल्प के साथ आयोजित हुआ। मंडलाध्यक्ष पायल गौड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया व वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रोटरी क्लब की मंडल अध्यक्ष गौड़ ने किया। क्लब के लेफ्टिनेंट गर्वरन सुनील कुमार, मंडलीय चीफ कॉर्डिनेटर शरतचंद गुप्ता, सह मंडल अध्यक्ष आधिकारिक यात्रा संजीव बंसल, मनोनीत मंडल अध्यक्ष प्रितीश कुमार सिंह, सागर शर्मा, अनीत चावला, वाई पी गिलरा, विपिन बख्शी, अनिल भोला, गुरुबचन सिंह, कमल गुप्ता, डीपी सिंह, गोपाल बंसल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में क्लब पत्रिका मालिनी के 47वें वर्ष के पहले अंक का विमोचन किया गया।
विपिन बख्शी के संचालन में हुए कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष ऋषि ऐरन की उपस्थिति में निवर्तमान सचिव विजय कुमार ने वर्ष 2025-26 में किए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि कार्यकारिणी रोटरी क्लब के सभी आयामों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। सचिव वीना रावत ने आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा दिया। उपाध्यक्ष विजय कुमार, उपसचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल, सार्जेंट आर्म्स नितिन अग्रवाल, क्लब काउंसलर वाईपी गिलरा, क्लब ट्रेनर अनीत चावला, क्लब कॉर्डिनेटर कुलदीप अग्रवाल, क्लब एडमिन शरतचंद गुप्ता उपस्थित रहे।