फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Saluting Valour: From Kotdwar to Lansdowne

Kotdwar News: कोटद्वार से लैंसडौन तक शौर्य को सलाम

Sun, 26 Jul 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 26 Jul 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Saluting Valour: From Kotdwar to Lansdowne
बलिदानियों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान
विज्ञापन

जीआरआरसी, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न संगठनों ने श्रद्धा से मनाया कारगिल विजय दिवस
कोटद्वार। 27वें कारगिल विजय दिवस पर कोटद्वार और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में शौर्य, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का माहौल रहा। विभिन्न सरकारी, सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों, वीर जवानों और बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड लैंसडौन की ओर से नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि 26 जुलाई केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान की अमरगाथा है। विशिष्ट अतिथि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने बताया कि कारगिल युद्ध में 17 और 18 गढ़वाल राइफल्स की भूमिका निर्णायक रही। युद्ध में 53 गढ़वाली वीरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया जबकि 101 सैनिक घायल हुए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन शिव प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, लेफ्टिनेंट कर्नल बीबी ध्यानी (रि.), कर्नल कुंवर अजय सिंह (रि.), कर्नल एसपी वर्मा (रि.), लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस गुसाईं (रि.), कर्नल कुलदीप गुसाईं (रि.) आदि मौजूद रहे। संचालन भारत भूषण बलूनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-8 में कारगिल विजय दिवस और हरेला पर्व मनाया गया। क्षेत्र के संजय जखवाल ने 35 विद्यार्थियों को जूते और ड्रेस वितरित किए। महानगर कांग्रेस कमेटी व पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की पहल पर समारोह में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और सैनिक परिवारों को सम्मानित किया। वहीं, शहीद पार्क कांडाखाल में कांग्रेस नेताओं ने ऑपरेशन विजय के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

उधर, राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार और जीआरआरसी लैंसडौन में भी श्रद्धांजलि सभाएं हुईं। अधिकारियों और शिक्षकों ने कारगिल के वीरों के शौर्य को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed