{"_id":"6a64baec4dea8af2ab0e253a","slug":"rally-held-on-the-eve-of-kargil-vijay-diwas-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125312-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली रैली
Sat, 25 Jul 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 25 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पदमपुर सुखरो स्थित एसडीकेडी एजुकेशनल एकेडमी की ओर से रैली का आयोजन किया गया।
शनिवार को निकाली गई रैली में स्कूली बच्चे देशभक्ति नारों से लिखी तख्तियां और तिरंगे लेकर विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। विद्यालय में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमन मेंदोला, सोनाली नेगी, शीतल, संगीता, राखी, साधना, विजय लक्ष्मी, निधि नेगी आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
वहीं, स्कॉलर्स एकेडमी में प्रधानाचार्या एकता रावत एवं वरिष्ठ समन्वयक प्रीति नेगी की देखरेख में ने समूहगान एवं नाटक की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बालवाटिका-प्रथम में शिवांश, बालवाटिका-द्वितीय में इशिका, बालवाटिका-तृतीय में अभिनव चौहान, कक्षा-1 में यश, कक्षा-2 में दिव्या देवरानी अव्वल रहे। कार्यक्रम में लक्ष्मी रावत ने कारगिल के वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।