{"_id":"6ad60bf7907e2fe6bd0ebec1","slug":"patchwork-carried-out-on-the-pauri-highway-from-kaudiya-to-siddhabali-brings-relief-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127462-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कौड़िया से सिद्धबली तक पौड़ी हाईवे पर पैचवर्क, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कौड़िया से सिद्धबली तक पौड़ी हाईवे पर पैचवर्क, मिली राहत
Mon, 19 Oct 2026 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 19 Oct 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। बरसात से खस्ताहाल हुए पौड़ी नेशनल हाईवे की आखिरकार एनएच प्रशासन ने सुध ले ली है। रविवार को कौड़िया से सिद्धबली मंदिर तक शहर के भीतर करीब तीन किलोमीटर हिस्से में पैचवर्क कराया गया। इससे गड्ढों से परेशान वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिली है। हालांकि, दिन में मरम्मत कार्य होने के कारण हाईवे पर जगह-जगह जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने दिन में पैचवर्क कराने पर नाराजगी भी जताई।
बरसात के दौरान हाईवे पर डामर उखड़ने से कौड़िया चेकपोस्ट, पनियाली पुल, गबर सिंह कैंप तिराहा, दीपक नर्सिंग होम, लालबत्ती चौराहा, झंडाचौक, मालवीय उद्यान, तहसील और बेस अस्पताल के समीप गहरे गड्ढे हो गए थे। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ था। क्षेत्रवासी लंबे समय से हाईवे की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी विभागीय अधिकारियों को बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों को 15 अक्तूबर तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट की ओर से हाईवे पर पैचवर्क कराया जा रहा है। रविवार को शादी और त्योहारों के सीजन के चलते मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। ऐसे में मरम्मत कार्य के दौरान जाम लगने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। विभागीय ठेकेदार के अनुसार, रात में तापमान गिरने के कारण दिन में पैचवर्क कराना मजबूरी है। कम तापमान में कोलतार ठीक से पकड़ नहीं बना पाता है।
विज्ञापन
पौड़ी हाईवे को गड्ढामुक्त कराया गया है। रविवार को कोटद्वार शहर के भीतर पैचवर्क पूरा होने से लोगों को सुगम आवाजाही में राहत मिलेगी।
- आशीष कुमार सैनी, जेई, एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।