फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Worshipped Goddess Siddhidatri on Navami; broke the fast after feeding young girls.

Kotdwar News: नवमी पर की मां सिद्धिदात्री की पूजा, कन्याओं को जिमाकर खोला व्रत

Mon, 19 Oct 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 19 Oct 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Worshipped Goddess Siddhidatri on Navami; broke the fast after feeding young girls.
कोटद्वार। नगर और पर्वतीय क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। घरों में उगाई गई हरियाली काटकर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन और भोज किया। इसके बाद व्रत खोलकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सोमवार को नवमी पर श्रद्धालुओं ने घरों में माता के लिए पकवान बनाए और भोग लगाने के बाद कन्याओं को भोजन कराया। कई श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर बालिकाओं को भोजन कराकर व्रत खोला। देवीरोड स्थित सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर, श्री सिद्धबली मंदिर, आमपड़ाव स्थित सिंदूरा देवी मंदिर, तेलीपाड़ा फार्म स्थित संतोषी माता मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, बालाजी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर और दुगड्डा के दुर्गा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

वहीं, भारत विकास परिषद की महिला विंग की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में कन्या पूजन और भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रांतीय पर्यावरण संयोजिका मीनाक्षी शर्मा की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में 32 बालिकाओं का पूजन कर उन्हें भोजन खिलाया गया। साथ ही उपहार भेंट किए। प्रधानाध्यापिका विनीता ध्यानी, शिक्षिका सुधा ध्यानी, बीना मित्तल सहित परिषद की महिला पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां भगवती के जागरण में देवी भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कण्वघाटी/कोटद्वार। झंडीचौड़ रामलीला मैदान स्थित हाट बाजार में नवचेतना जागरण मंच की ओर से मां भगवती का 28वां विशाल जागरण धूमधाम से आयोजित किया गया। जागरण में लोक गायकों की भजन प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मां नंदा देवी राजजात यात्रा की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोक गायक गजेंद्र राणा ने जागर और नंदा देवी से जुड़े गीतों से भक्तिमय माहौल बना दिया। लोक गायक जितेंद्र चौहान के गाए भजन जय हो माता दुर्गा भवानी... पर श्रद्धालु झूमे। लोक गायिका अर्चना रावत ने मेरी माता शेरां वाली... भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य कवि संदीप छिलबट ने हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। नवचेतना जागरण मंच के अध्यक्ष विजेंद्र चौहान, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश धस्माना, केंद्रीय संगठन मंत्री रविंद्र सौंद मौजूद रहे। संवाद


शोभा रावत को योग के क्षेत्र में मिला शैलपुत्री सम्मान
कोटद्वार। ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) की ओर से भाबर क्षेत्र के अंतर्गत पदमपुर मोटाढाक में दुर्गाष्टमी पर आयोजित भजन संध्या में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शोभा रावत को शैलपुत्री सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वयोवृद्ध सत्यनारायण नौटियाल ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। इस दौरान क्षेत्र की वरिष्ठ महिला मंथा देवी देवरानी को भी सम्मानित किया गया। गेप्स की अध्यक्ष नीरजा गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। दुर्गा कीर्तन मंडली ने भी सहयोग किया। इस दौरान डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने सत्यनारायण नौटियाल के सम्मान में अभिनंदन पत्र पढ़ा जबकि राम भरोषा कंडवाल ने शोभा रावत के सम्मान में प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। डॉ. रमाकांत कुकरेती, मनमोहन काला और डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बनाया। अध्यक्ष नीरजा गौड़ ने संस्था की वरिष्ठ सदस्य सोम प्रभा कंडवाल और उनके पुत्र अनुराग कंडवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। संचालन राम भरोषा कंडवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed