सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Penal action will be taken against livestock owners who allow their cattle to roam freely.

Kotdwar News: गोवंश खुला छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ होगी चालानी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 16 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
Penal action will be taken against livestock owners who allow their cattle to roam freely.
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर आयुक्त पीएल शाह ने निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए पशु प्रेमियों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य गोवंश के समुचित संरक्षण, प्रबंधन व सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।
Trending Videos

बैठक में नगर क्षेत्र में घूम रहे आक्रामक नंदी को चिह्नित कर सुरक्षित रूप से पकड़कर नजदीकी गोशालाओं में भेजने का निर्णय लिया गया। उनके रखरखाव व उपचार की समुचित व्यवस्था करने पर चर्चा हुई। नगर क्षेत्र में उपलब्ध गोशालाओं की सीमित क्षमता को देखते हुए अतिरिक्त गांवों को आवश्यकतानुसार अन्य राज्यों की गोशालाओं में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गाेवंशों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। नागरिकों को सूचित किया जाएगा कि वे अपने गाेवंश को खुले में न छोड़ें। किसी व्यक्ति द्वारा अपने पशुओं को खुला छोड़ा जाता है तो नगर निगम द्वारा ऐसे पशुओं को गोशाला में छोड़ते हुए संबंधित पशु स्वामी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed