{"_id":"6aba4f8db93f2c83100feef1","slug":"police-and-administration-on-alert-regarding-student-union-elections-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126916-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Mon, 28 Sep 2026 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। पीजी कॉलेज में मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। छात्रसंघ के पांच पदों के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इसमें कुल 2729 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू होगी।
सोमवार को महाविद्यालय में स्टाफ, छात्र-छात्राओं और प्रत्याशियों के साथ बैठक आयोजित की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसएस बलूड़ी ने निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के दौरान महाविद्यालय परिसर में प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना में तीन वोट का अंतर होने पर प्रत्याशी 500 रुपये शुल्क जमा कर दोबारा मतगणना करा सकेंगे।
प्राचार्य डीएस नेगी ने छात्र-छात्राओं से नियमों का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की। एसडीएम संदीप कुमार ने प्रत्याशियों और समर्थकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ अस्मिता ममगाईं, कोतवाल प्रदीप नेगी और एसएसआई शशिभूषण जोशी मौजूद रहे। संवाद