सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Railway police have started preparations for the Char Dham Yatra and Kumbh Mela.

Kotdwar News: चारधाम यात्रा और कुंभ के लिए रेलवे पुलिस ने शुरू की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 08 Feb 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Railway police have started preparations for the Char Dham Yatra and Kumbh Mela.
विज्ञापन
जीआरपी थाना नजीबाबाद व लक्सर और आरपीएफ नजीबाबाद ने चलाया चेकिंग अभियान
Trending Videos

कोटद्वार। आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जीआरपी थाना लक्सर, जीआरपी थाना नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश), आरपीएफ थाना नजीबाबाद, मुरादाबाद मंडल, कोतवाली कोटद्वार के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त गोष्ठी आयोजित की गई। वहीं, रेलवे सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन में आकस्मिक चेकिंग की और यात्रियों को आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक किया।
पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड के निर्देश पर कोटद्वार जीआरपी चौकी परिसर में बैठक हुई। जीआरपी लक्सर की थानाध्यक्ष रचना देवरानी की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में आगामी चारधाम यात्रा व कुंभ मेला 2027 के दौरान यात्री सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर मंथन हुआ। ट्रेनों में होने वाली जहरखुरानी, चोरी, छिनौती की घटनाओं, महिला व बच्चों से संबंधित अपराध के तरीकों, कुछ प्रमुख ट्रेनों, वांछितों, शातिरों आदि के संबंध में चर्चा की गई। थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने कहा कि सही समय पर सूचनाओं के आदान प्रदान, ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का एकदूसरे से व्यापक संपर्क किसी भी आपातकाल की स्थिति से निपटने में महत्वपूर्ण होता है। साथ ही यात्रियों की जागरूकता भी जरूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी के बाद समूचे पुलिस बल ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, आसपास और प्लेटफार्म पर आकस्मिक चेकिंग की। कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच संचालित जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन एवं नजीबाबाद से लक्सर के बीच संचालित अन्य ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी व ट्रेनों में यात्रा के दौरान होने वाले अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया। गोष्ठी एवं अभियान में आरपीएफ नजीबाबाद के थाना प्रभारी व कोटद्वार आरपीएफ से पुलिस बल, जीआरपी थाना नजीबाबाद व लक्सर का पुलिस बल एवं कोटद्वार कोतवाली की बाजार चौकी से पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed