सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roadways Bus Breaks Down in Gurugram; Jaipur Service Cancelled

Kotdwar News: गुरुग्राम में खराब हुई रोडवेज बस, जयपुर सेवा करनी पड़ी रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 29 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways Bus Breaks Down in Gurugram; Jaipur Service Cancelled
विज्ञापन
अनफिट बसों के रूट पर दौड़ने का खामियाजा भुगत रहे यात्री और चालक-परिचालक
Trending Videos

आए दिन रद्द हो रहीं बस सेवाएं
कोटद्वार। रोडवेज बसों के फिट नहीं होने का खामियाजा रविवार को यात्रियों को फिर भुगतना पड़ा। जयपुर से लौट रही रोडवेज बस के रास्ते में खराब होने के कारण रविवार सुबह कोटद्वार से जयपुर की बस सेवा को रद्द करना पड़ा।
कोटद्वार रोडवेज डिपो की कार्यशाला में बसों के फिट नहीं होने के कारण कई अनफिट बसें ही सड़क पर दौड़ रही है। शनिवार को जयपुर से कोटद्वार लौट रही रोडवेज बस तकनीकी खराबी आने से गुरुग्राम से पहले ही खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य के लिए भेजा गया। चालक-परिचालक ने इसकी जानकारी सहायक महाप्रबंधक और कार्यशाला के फोरमैन को दी। बस को ठीक कराने में काफी समय लगने के कारण रोडवेज बस समय से कोटद्वार नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह 10:30 बजे जयपुर जाने वाली बस की प्रतीक्षा में कई यात्री खड़े रहे। डिपो के पूछताछ केंद्र व कर्मचारियों से बस के संबंध में जानकारी करने पर यात्रियों को कुछ ही देर में बस उपलब्ध होने का आश्वासन देकर रोककर रखा गया लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी बस नहीं पहुंच पाने के कारण यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए जयपुर की बस का संचालन रद्द करना पड़ा। ऐसे में जयपुर जाने वाले यात्रियों को पहले दिल्ली और गुरुग्राम तक जाना पड़ा।

चारधाम यात्रा के लिए डिपो से मांगी 10 बसें
जल्द शुरु होने वाली चारधाम यात्रा के लिए परिवहन निगम मुख्यालय से 10 बसें उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। एआरएम ने अनुराग पुरोहित ने बताया कि 10 बसों के ग्रीन कार्ड बनवाकर चारधाम यात्रा पर भेजा जाएगा। शेष बसों से ऐसी व्यवस्था जुटाई जाएगी कि बसों की कमी से कोई भी रूट प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed