सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Salary Not Received Even After Minister's Assurance

Kotdwar News: मंत्री के आश्वासन पर भी नहीं मिला वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 15 Apr 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Salary Not Received Even After Minister's Assurance
विज्ञापन
पीएफ जमा कराने में भी हो रहा घालमेल
Trending Videos

एजेंसी चालकों-परिचालकों ने दी चारधाम ड्यूटी बहिष्कार की चेतावनी
कोटद्वार। एजेंसी के माध्यम से उत्तराखंड परिवहन निगम में सेवाएं दे रहे चालकों-परिचालकों ने वेतन नहीं मिलने और पीएफ जमा नहीं होने पर अपने-अपने डिपो पर धरना देते हुए चारधाम यात्रा पर ड्यूटी का बहिष्कार करने का एलान किया है।
गत सप्ताह कोटद्वार, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, रामनगर एवं पर्वतीय डिपो समेत कई रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने देहरादून पहुंचकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री से मिलकर उन्हें बताया था कि पिछले तीन महीनों से उन्हें एजेंसी संचालक कांट्रेक्टर की ओर से वेतन नहीं दिया गया है और पिछले पांच महीनों से पीएफ की धनराशि भी जमा नहीं की है। मामले की शिकायत सीधे परिवहन मंत्री से होने पर उन्होंने चालक-परिचालकों को 15 अप्रैल तक वेतन मिलने और रुका हुआ पीएफ जमा कराने के प्रति आश्वस्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री के आश्वासन का असर होता हुआ दिखाई भी दिया। एजेंसी की ओर से आनन-फानन में कर्मचारियों का पीएफ जमा कराना शुरू किया है। एजेंसी के चालकों-परिचालकों का कहना है कि पीएफ भी क्रमबद्ध महीनों का नहीं दिया जा रहा है। कुछ महीनों को छोड़कर अलग-अलग महीनों का पीएफ डाला गया है और वेतन का भुगतान तो अब तक भी नहीं किया गया है। पीएफ जमा होने और वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट की स्थिति अब भी जस की तस बनी है।
एजेंसी के चालकों-परिचालकों ने पीएफ जमा कराने के लिए परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी एक बार फिर 16 अप्रैल को परिवहन मंत्री से मिलेंगे। वहीं कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने और क्रमबद्ध तरीके से स्पष्ट रूप से पीएफ जमा नहीं होने पर अपने-अपने डिपो पर धरना देने और चारधाम यात्रा पर ड्यूटी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed