{"_id":"69df9385db8faeb141002c58","slug":"students-were-provided-with-information-regarding-employment-opportunities-in-the-army-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123032-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्र-छात्राओं को दी सेना में रोजगार के अवसर की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्र-छात्राओं को दी सेना में रोजगार के अवसर की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। पीजी कॉलेज में एनसीसी और कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल (सीसीपीसी) की ओर से बुधवार को सेना में कॅरिअर के विभिन्न अवसर शीर्षक पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी व प्रशिक्षण कंपनी कमांडर कैप्टन निर्भय सिंह ने छात्रों को भारतीय रक्षा सेवाओं में रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।
कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए ध्येय केंद्रित मेहनत व लगन ही सफलता की कुंजी है। प्रशिक्षण कंपनी कैप्टन निर्भय सिंह ने अग्निपथ योजना की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि भारतीय सेना में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के एनसीसी के उदित कंडारी, आद्या परिहार, डीएवी पब्लिक स्कूल से दिव्यांशी शर्मा, हेड हेरिटेज एकेडमी से विघ्नेश नेगी को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही डॉ. ऋचा जैन की पुस्तक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का विमोचन भी किया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X