सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sushma Bisht came first in the lemon spoon race

Kotdwar News: नींबू चम्मच दौड़ में सुषमा बिष्ट रहीं प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 16 Feb 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Sushma Bisht came first in the lemon spoon race
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने कोर ऑफ सिग्नल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
Trending Videos

कोटद्वार। कोर ऑफ सिग्नल का 116वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। नींबू चम्मच दौड़ में सुषमा बिष्ट प्रथम स्थान पर रहीं।
देवीरोड स्थित एक होटल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि विंग कमांडर बीपीएस रावत और कर्नल बीएस गुसाईं ने किया। उन्होंने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। समिति के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीबी ध्यानी (से.नि.) ने कोर ऑफ सिग्नल के शौर्य और पराक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर आयोजित सुई धागा दौड़ में आरएस रावत, एसएस बिष्ट, रघुबीर बिष्ट, नींबू चम्मच दौड़ में सुषमा बिष्ट, दमयंती देवी, मालती भंडारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर रेस में सुनीता कुकशाल, सुषमा बिष्ट, बीना गौड़ क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ऋतु धवन सिंह, मनमोहन काला, हरीश कुकशाल, सुनील रावत, महानंद ध्यानी, गोपाल दत्त जखमोला, सतीश ध्यानी, भरत सिंह नेगी, सीपी डोबरियाल, रघुवीर सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत, एएस भंडारी, विक्रम सिंह रावत, अनुसूया प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed