सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The 'back' status of students who secured 33 percent marks in the examination should be removed.

Kotdwar News: परीक्षा में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की हटाई जाए बैक

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 18 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
The 'back' status of students who secured 33 percent marks in the examination should be removed.
विज्ञापन
छात्रों ने मूल्यांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष व प्रभावी बनाने के लिए कुलपति को भेजा ज्ञापन
Trending Videos

कोटद्वार। पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का बैक पेपर तुरंत हटाने, मूल्यांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने की मांग उठाई है। शनिवार को उन्होंने छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार की अगुवाई में प्रभारी प्राचार्य प्रो. बीसी साहा के माध्यम से श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।

छात्रों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा स्वयं के बनाए गए अध्यादेश का पालन नहीं किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार किसी भी विषय में उत्तीर्ण होने के लिए आंतरिक एवं बाह्य दोनों मूल्यांकन को मिलाकर कुल 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके बावजूद कई छात्र-छात्राओं को अनुत्तीर्ण (बैक) घोषित किया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों ने 120 से अधिक प्रभावित छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाओं की फोटो कॉपी भी प्रस्तुत की। छात्रों ने कहा कि यह केवल एक कॉलेज की समस्या नहीं, अपितु पूरे प्रदेश के कई महाविद्यालयों के छात्र इससे प्रभावित हैं। छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रणाली पर भी सवाल उठाए।
छात्रों ने आरोप लगाया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिकेत, रामगोपाल, लकी, रोहन राणा, अभिषेक पंतवाल, अमन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed