फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The episode of Rama exile to the forest was enacted.

Kotdwar News: राम वनवास की लीला का किया गया मंचन

Sat, 24 Oct 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 24 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
The episode of Rama exile to the forest was enacted.
कोटद्वार। जय श्री नागदेव गढ़ी आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से चैलूसैंण बाजार में आयोजित रामलीला के चौथे दिन राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राजा दशरथ के निधन का प्रसंग देखकर कई दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने किया। रामलीला की शुरुआत भगवान राम को राजगद्दी सौंपने की तैयारियों के दृश्य से हुई। रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों की ओर से किया जा रहा है। इसके माध्यम से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. बृजमोहन दुदपुड़ी, गौरव सुयाल, हिमांशु रावत, शोभन भंडारी, रवींद्र सिंह रावत, अजीत भंडारी और सुखदेव सिंह राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed