{"_id":"698db4ce0f5ea9ce5f0ca561","slug":"the-interlock-road-built-at-a-cost-of-rs-20-lakh-started-sinking-within-a-month-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121687-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एक माह में ही धंसने लगी 20 लाख से बनी इंटरलॉक सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एक माह में ही धंसने लगी 20 लाख से बनी इंटरलॉक सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 12 Feb 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडीचौड़ उत्तरी का मामला, स्थानीय लोगों ने लोनिवि से की ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में करीब 20 लाख की लागत से हाल ही में सीमेंटेड टाइल्स से बनी इंटरलॉक सड़क एक माह में ही जगह जगह धंसने लगी है। निर्माण को एक माह भी नहीं हुआ और सड़क पर गड्ढे पड़ चुके हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर सड़क को ठीक करवाने की मांग की है।
पूर्व पार्षद अमित नेगी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह पाल, स्थानीय निवासी धर्मेंद्र अग्रवाल, सुमन बिष्ट, इंद्रजीत सिंह रावत, गीता सिंह का कहना है कि झंडीचौड़ रामलीला मैदान से भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग पहले डामर था। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 20 लाख से मार्ग को सीमेंटेड टाइल्स से इंटरलॉक बनाया जा रहा था। सड़क निर्माण का ठेका दिया गया था। लोगों का कहना है कि मार्ग पर विश्वविद्यालय होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार ने इंटरलॉक सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जिससे सड़क मात्र एक महीने में ही धंसने लगी है। कई जगह पर सीमेंटेड टाइल्स एक-दूसरे से अलग होकर निकल गई हैं। सड़क के घटिया निर्माण से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने लोनिवि से सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री की जांच करने, सड़क पूरी तरह ध्वस्त होने से पहले उसमें व्यापक सुधार कराने और संबंधित ठेकेदार से रिकवरी करने के साथ उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
मामला संज्ञान में आया है। शिकायत पर निरीक्षण किया गया है। ठेकेदार को नोटिस देकर सड़क को ठीक करवाने के लिए कहा गया है। समय रहते सड़क को ठीक नहीं किया गया तो ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- शालू वर्मा, अवर अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
Trending Videos