{"_id":"6976026e08312b77220d3467","slug":"the-winners-were-awarded-prize-money-and-trophies-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-121323-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विजेताओं को पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विजेताओं को पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 25 Jan 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक की ओर से भाई की स्मृति में जड़ाऊखांद में किया गया था मैराथन दौड़ का आयोजन
धुमाकोट। विकासखंड नैनीडांडा के तहत जड़ाऊखांद में रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। संगलिया बिचला, जड़ाऊखांद निवासी भारतीय सैनिक जितेंद्र सिंह रावत की ओर से अपने बड़े भाई स्व. अजीत सिंह रावत की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में मैराथन का आयोजन किया।
रविवार को जड़ाऊखांद से कोचियार तक और कोचियार से जड़ाऊखांद तक हुई मैराथन में क्षेत्र के 20 वर्ष तक युवाओं ने प्रतिभाग किया। रिशप सिंह ने प्रथम, हिमांशु रावत ने द्वितीय, गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजक जितेंद्र सिंह रावत ने विजेता रिशप सिंह को 5100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
सत्यपाल सिंह रावत ने हिमांशु रावत को 3100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि व ट्रॉफी और राजे सिंह रावत ने गौरव को 2100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि व ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। शिक्षक जसपाल सिंह रावत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान ग्राम सभा संगलिया वल्ला महिपाल सिंह रावत, मोहन ध्यानी, संजय रावत, संजय बिष्ट, नरेंद्र सिंह मनराल, भजन सिंह रावत, अनिल रावत, सोहन सिंह मनराल, भूपेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।
Trending Videos