{"_id":"6a830c6094472d190d0df425","slug":"ukds-show-of-strength-rally-in-kotdwar-bhabar-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125836-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार भाबर में यूकेडी की शक्ति प्रदर्शन रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार भाबर में यूकेडी की शक्ति प्रदर्शन रैली
Mon, 17 Aug 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 17 Aug 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भाबर क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन रैली निकाली। झंडीचौड़ के भरत चौक से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। रैली किशनपुरी होते हुए मिलन चौक हल्दूखाता पहुंची।
रैली के दौरान परिवर्तन लाओ, कोटद्वार बचाओ, यूकेडी लाओ, उत्तराखंड बचाओ, जाग-जाग हे कोटद्वार, अभी ना तो कब और राष्ट्रीय पार्टियां धोखा हैं, धक्का मारो मौका है जैसे नारे लगाए गए। रैली में गैरसैंण राजधानी, लालढांग-चिल्लरखाल एलिवेटेड मार्ग, कंडी रोड एलिवेटेड स्टेट हाईवे, कण्वाश्रम-महावगढ़ सड़क और कण्वाश्रम के विकास समेत सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा के मुद्दे उठाए गए। पोस्टर और तख्तियों के माध्यम से अस्पतालों में चिकित्सक, दवाएं व मशीनें उपलब्ध कराने, जलभराव एवं आपदा प्रबंधन, कूड़ा निस्तारण केंद्र को आबादी से दूर करने, युवाओं को रोजगार, कुटीर उद्योग, स्वरोजगार, गौ संरक्षण और स्वच्छ कोटद्वार की मांग रखी गई।
वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय दलों को वोट देकर जनता ने खुद को कमजोर किया है। यूकेडी ही क्षेत्र के हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकती है। रैली संचालन उम्मेद भंडारी और राजेश बुडाकोटी ने किया।
विज्ञापन
रैली की अगुवाई केंद्रीय प्रचार सचिव एवं पूर्व सैनिक रविंद्र सौंद कर रहे थे। इस मौके पर यूकेडी के वरिष्ठ नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण, कर्नल सुनील कोटनाला, महिपाल पुंडीर, महेंद्र सिंह रावत, पितृशरण जोशी, चंद्रमोहन गड़िया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, महिला मंगल दल और संगठन के सदस्य मौजूद रहे।