फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kaleshwar Club Lansdowne Clinches Azad Cup

Kotdwar News: आजाद कप पर कालेश्वर क्लब लैंसडौन का कब्जा

Mon, 17 Aug 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 17 Aug 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Kaleshwar Club Lansdowne Clinches Azad Cup
कोटद्वार। जिला फुटबॉल संघ पौड़ी की पहल पर भाबर क्षेत्र के इंटर कॉलेज मोटाढाक के खेल मैदान में आयोजित आजाद कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। फाइनल में कालेश्वर क्लब लैंसडौन ने महादेव क्लब सत्तीचौड़ को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले का उद्घाटन पूर्व खिलाड़ी भारत नेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। मध्यांतर तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने खिलाड़ियों की चुनौती बढ़ा दी। खराब मौसम के बावजूद दोनों टीमों ने निर्धारित समय तक जीत के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन कोई गोल नहीं हो सका।
विज्ञापन

अंततः इंजरी टाइम में कालेश्वर क्लब लैंसडौन के अंशु खत्री ने निर्णायक गोल दागकर टीम को 1-0 से जीत दिला दी। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका शिवा चौधरी, अंकित नेगी और प्रियांशु बर्थवाल ने निभाई। समापन समारोह में सेवानिवृत्त कर्नल चंद्रीपाल पटवाल और धीरेंद्र कंडारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed