{"_id":"6a82f46f071b58810703b091","slug":"mammography-screening-facility-launched-at-base-hospital-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125827-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बेस अस्पताल में शुरू हुई मैमोग्राफी जांच सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बेस अस्पताल में शुरू हुई मैमोग्राफी जांच सुविधा
Mon, 17 Aug 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय बेस चिकित्सालय में सोमवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की सीएसआर निधि से 1.5 करोड़ की लागत से स्थापित मैमोग्राफी प्रयोगशाला का शुभारंभ हुआ।
मैमोग्राफी प्रयोगशाला का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वे पिछले दो वर्षों से कोटद्वार में मैमोग्राफी सुविधा शुरू कराने के लिए प्रयासरत थीं। बीईएल के निदेशक अंबरीश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के अनुरोध पर सीएसआर के तहत मैमोग्राफी मशीन स्थापित की गई है। बीईएल की ओर से कोटद्वार में 1500 स्ट्रीट लाइट, चौराहों पर निगरानी कैमरे, झंडीचौड़ पीएचसी में प्रसूति गृह और बेस अस्पताल में शौचालय समेत कई जनोपयोगी कार्य कराए गए हैं।
इस अवसर पर बीईएल के स्थापन महाप्रबंधक रविंद्र नाथ पांडेय, एजीएम अनिल गुप्ता, सीजीएम राजेंद्र अग्रवाल, सीनियर डीजीएम अनुराग कुकरेती, अखिल भारद्वाज, अनुराग शर्मा, रेखा शर्मा मौजूद रहे।