{"_id":"6a82e635f04eeb043b092b3a","slug":"a-bear-killed-a-second-cow-in-five-days-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125825-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पांच दिन में भालू ने दूसरी गाय को मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पांच दिन में भालू ने दूसरी गाय को मार दिया
Mon, 17 Aug 2026 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। पोखड़ा ब्लॉक के कोलागाड क्षेत्र में भालू की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। पाटिल्यूं गांव में पांच दिन के भीतर भालू ने एक ही पशुपालक की दूसरी गाय को भी मार डाला। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामसभा कोला के पाटिल्यूं गांव निवासी पशुपालक सतपाल सिंह ने बताया कि गत मंगलवार रात भालू ने उनकी गोशाला की छत तोड़कर अंदर प्रवेश किया और एक गाय को मार डाला। गोशाला क्षतिग्रस्त होने के बाद उन्होंने बुधवार से अपने मवेशियों को पड़ोसी की बंद पड़ी गोशाला में बांधना शुरू कर दिया था। रविवार रात भालू ने गोशाला की छत तोड़ दी और अंदर बंधी उनकी गर्भवती गाय को मार डाला। सूचना पर सोमवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
ग्राम प्रधान कोला किरण देवी, हर्षवर्धन जॉनी ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और भालू से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, पोखड़ा के रेंजर नक्षत्र शाह ने बताया कि सूचना मिलने पर कर्मियों ने मौके का निरीक्षण किया।