{"_id":"699308e114e2e7f0aa00d503","slug":"vehicle-falls-into-ditch-on-naugaon-purola-motor-road-four-injured-kotdwar-news-c-54-1-uki1003-118105-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। नौगांव–पुरोला मोटर मार्ग पर रविवार देर रात सौंदाड़ी गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुरोला पहुंचाया।
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार वाहन देहरादून से मोरी की ओर जा रही थी। नौगांव से करीब 12 किमी आगे सौंदाड़ी के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घायलों में हिमांशु रावत (18) पुत्र मनोज रावत निवासी कुनारा, रितिक रावत (18) पुत्र किताब सिंह निवासी सालारा, अभिषेक (18) निवासी कोट गांव व चुनू (16) पुत्र प्रताप कुंवर निवासी भितरी शामिल हैं। सीएचसी पुरोला के प्रभारी चिकित्सक डॉ. मनोज असवाल ने बताया कि चारों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें रितिक और अभिषेक की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य दो का उपचार सीएचसी में जारी है। संवाद
Trending Videos