{"_id":"69e375e908f276b3870792e9","slug":"woman-injured-in-accident-dies-during-treatment-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123092-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। देवी रोड पर गत 10 अप्रैल की रात को हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला की हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी बाइक सवार युवक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
पूर्व पार्षद गायत्री भट्ट व देवी रोड निवासी मृतका के देवर संतोष गुसाईं ने बताया कि भिक्कावाला कालागढ़ निवासी रीना गुसाईं (36) पत्नी संजय गुसाईं परिवार के साथ सिताबपुर में किराये पर रह रही थी। गत 10 अप्रैल को देवीरोड पर तेज रफ्तार बुलेट सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गई थी। उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले गए थे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X