{"_id":"69aec2b25931db5d7b0b3c43","slug":"women-honored-for-their-outstanding-work-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122199-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: उल्लेखनीय कार्यों के लिए महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: उल्लेखनीय कार्यों के लिए महिलाओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करतीं मुख्य अ
विज्ञापन
उल्लेखनीय कार्यों के लिए महिलाओं को किया सम्मानित
कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया।
संगठन के सुखरो मंडल कार्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने कहा कि सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रयासरत है ही, महिला समाज को भी जागरूकता और पूरी इच्छाशक्ति के साथ आगे आना होगा। कोटद्वार मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अण्थवाल, जिला महिला मोर्चा के प्रभारी विजयानंद पोखरियाल समेत कई वक्ताओं ने विचार रखे। इस मौके पर अनिता आर्य, महेश्वरी बिष्ट, उर्मिला कंडारी, मीनाक्षी अग्रवाल, प्रेमा खंतवाल, लक्ष्मी रावत, यशोदा नेगी, उमा नेगी आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, कार्यक्रम में महिलाओं की ओर से लगाई गईं पहाड़ी उत्पादों व अन्न की स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहीं। स्टॉल लगाने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरि सिंह पुंडीर, गणेशी नेगी, गोदा रावत, विमला शुक्ला आदि उपस्थित रहीं।
Trending Videos