फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women of Deriyakhal built a 200-meter stone-paved path through voluntary labor.

Kotdwar News: डेरियाखाल की महिलाओं ने श्रमदान कर बनाया 200 मीटर खडंजा मार्ग

Sat, 25 Jul 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 25 Jul 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Women of Deriyakhal built a 200-meter stone-paved path through voluntary labor.
आपत्तियों के साथ लौटते रहे मार्ग के सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव, आमजन को झेलनी पड़ रही थी परेशानी
विज्ञापन

लैंसडौन। बाड़ियूं ग्राम सभा के अंतर्गत डेरियाखाल की महिलाओं ने श्रमदान कर लैंसडौन से डेरियाखाल के लिए जाने वाले वैकल्पिक मार्ग पर 200 मीटर तक खड़ंजा बिछाया।
लैंसडौन के किलोमीटर संख्या-2 से डेरियाखाल तक जाने वाले मार्ग पर दर्जनों गांवों के लोग रोजाना पैदल आवाजाही करते हैं। मार्ग से लैंसडौन में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं। बारिश के कारण मार्ग जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों व स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानियां हो रही हैं। ग्रामीण बीते कई वर्षों से इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामी देवी ने बताया कि ग्रामीणों व इस मार्ग का प्रयोग करने वाले छात्रों की परेशानियों को देखते हुए डेरियाखाल के शिव मंदिर से पीछे से कार्य शुरु करवाकर 200 मीटर दूरी तक मार्ग पर महिलाओं ने श्रमदान कर खड़ंजा बिछाया है। इससे मार्ग पर बारिश से होने वाला मिट्टी का कटान रुक गया है। प्रधान ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत स्थानीय महिलाओं से यह कार्य कराया गया है जिससे लोगों को राहत मिली है। वहीं, लोनिवि के ईई विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग पर लोनिवि द्वारा कुछ भाग को पक्का भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed