{"_id":"6a48e2a46afa65cdc000f18f","slug":"yamunotri-highway-traffic-halted-due-to-landslide-at-syanachatti-kotdwar-news-c-54-1-uki1003-120909-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे : स्यानाचट्टी में भूस्खलन से आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे : स्यानाचट्टी में भूस्खलन से आवाजाही बंद
Sat, 04 Jul 2026 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 04 Jul 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रहे अनियंत्रित कटान और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण हाईवे पर दो बैंड क्षतिग्रसत
हाईवे पर आवाजाही बंद होने से दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी के पास शनिवार सुबह एक बार फिर भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया। लगातार हो रहे अनियंत्रित कटान और पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण स्यानाचट्टी के पीछे हाईवे पर दोनों बैंड क्षतिग्रस्त हो गए। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
शनिवार सुबह हाईवे बंद होने के बाद यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घंटों सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। मार्ग के दोनों ओर दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंस गए जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों में दिनेश राणा, शैलेन्द्र राणा, बलदेव सिंह, जयपाल सिंह, चित्र मोहन सिंह आदि का कहना है कि निर्माण कार्य एजेंसी ने सड़क चौड़ीकरण कार्य में मनमानी कर स्यानाचट्टी को एक और खतरे की जद में धकेल दिया है।
स्यानाचट्टी में हाईवे चौड़ीकरण के दौरान किए गए अनियंत्रित कटान के कारण हाईवे लगातार भूस्खलन की चपेट में आ रहा है। हल्की बारिश होते ही पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर गिरते हैं जिससे आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी की ओर से ढलानों के स्थायी उपचार और सुरक्षा उपायों की अनदेखी की जा रही है। इसका खामियाजा स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और चारधाम यात्रा पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बार-बार हाईवे बंद होने की घटनाओं ने चौड़ीकरण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रबंधन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से संवेदनशील स्थानों पर तत्काल प्रभावी सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है।