{"_id":"6a70e791c41911678d0f33af","slug":"3268-admissions-so-far-in-mbpg-college-haldwani-news-c-337-1-ha11020-135255-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एमबीपीजी महाविद्यालय में अब तक 3268 प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एमबीपीजी महाविद्यालय में अब तक 3268 प्रवेश
Tue, 04 Aug 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए पहुंचे छात्र-छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी महाविद्यालय में कुल 3268 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें 1412 छात्र और 1856 छात्राएं शामिल हैं। जिन विद्यार्थियों का शुल्क समर्थ पोर्टल पर जमा नहीं हो पा रहा है वे 10 अगस्त तक महाविद्यालय आकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
प्रवेश प्रभारी प्रो. जीवन सिंह गढ़िया ने बताया कि सोमवार को चार पाठ्यक्रमों में 118 नए प्रवेश हुए हैं। बीए प्रथम सेमेस्टर में सबसे अधिक 83 प्रवेश हुए हैं। बीकॉम में 25, बीएससी जीव विज्ञान में 7 और बीएससी भौतिकी-रसायन-गणित में तीन नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीए प्रथम सेमेस्टर में अब तक 1856 प्रवेश हो चुके हैं। इसमें 686 छात्र और 1170 छात्राएं हैं। बीकॉम में 685, बीएससी जीव विज्ञान में 376, बीएससी भौतिकी-रसायन-गणित में 351 प्रवेश हुए हैं। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर शुल्क जमा न होने की वजह से कुछ विद्यार्थियों को दिक्कत आ रही थी। ऐसे विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए महाविद्यालय में विशेष व्यवस्था की गई है।