{"_id":"6a717684c844871756035135","slug":"leopard-caged-in-kumoud-village-of-pithoragarh-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पिथौरागढ़ के कुमौड़ गांव में तेंदुआ पिंजरे में कैद, लोगों ने राहत की सांस ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पिथौरागढ़ के कुमौड़ गांव में तेंदुआ पिंजरे में कैद, लोगों ने राहत की सांस ली
Tue, 04 Aug 2026 10:50 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: Heera
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:50 AM IST
सार
कुमौड़ गांव में देर रात को एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। एक तेंदुए के पकड़ में आने से क्षेत्र के लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के कुमौड़ में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के कुमौड़ गांव में देर रात को एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। एक तेंदुए के पकड़ में आने से क्षेत्र के लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से मुख्यालय के कुमौड़ के आबादी वाले क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता से लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। दो से तीन तेंदुए दिन में भी टहलते हुए लोगों को दिखाई दे रहे थे। ऐसे में क्षेत्र के लोग शाम होते ही घरो में कैद होने के लिए मजबूर थे। वन विभाग ने क्षेत्र के कोट में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया और निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए।
विज्ञापन
बीते सोमवार देर रात को एक मादा तेंदुआ पिजड़े में कैद हो गयी इससे वन विभाग और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। रेंजर दिनेश जोशी ने बताया की अभी भी क्षेत्र में अन्य तेंदुए होने की आशंका है। टीम उनकी सक्रियता का पता लगा रही है। इसके बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन