{"_id":"6a6cdf088ae058ce0800e141","slug":"a-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-chadha-seed-farm-under-suspicious-circumstances-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: कालाढूंगी के चड्ढा सीड फार्म के गोदाम में संदिग्ध हालत में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: कालाढूंगी के चड्ढा सीड फार्म के गोदाम में संदिग्ध हालत में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Fri, 31 Jul 2026 11:14 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, कालाढूंगी
अमर उजाला नेटवर्क, कालाढूंगी
Published by: Heera
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:14 PM IST
सार
चड्ढा सीड फार्म के गोदाम में शुक्रवार शाम अचानक संदिग्ध हालत में आग लग गई। सूचना पर ग्रामीण, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
चड्ढा सीड फार्म के गोदाम में संदिग्ध हालत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालाढूंगी के चकलुवा(विदरामपुर) में स्थित चड्ढा सीड फार्म के गोदाम में शुक्रवार शाम अचानक संदिग्ध हालत में आग लग गई। गोदाम में धुआं उठता देख मैनेजर ने मालिक को घटना की सूचना दी। देखते ही देखते आग पूरे गोदाम में फैलने लगी। सूचना पर ग्रामीण, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शाम करीब सवा आठ बजे आग लगने की सूचना पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची। रामनगर और हल्द्वानी से आई फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। गोदाम में बिजली की सप्लाई बंद थी। कैमरे भी नहीं लगे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चड्ढा सीड फार्म के मालिक सुधीर चड्ढा ने बताया कि अकाउंट में काम करने वाले वर्कर ने उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना दी। गांव के लोगों को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली लोग आग बुझाने आ पड़े। गोदाम में बिजली सप्लाई बंद थी। गोदाम के अंदर लीची और सब्जी का कोल्ड स्टोर था।
विज्ञापन
चड्ढा ने बताया कि गोदाम के भीतर हाल ही में लाई गई 15 से 20 लाख रुपए कीमत की खाद रखी हुई थी। जिसमें नुकसान हुआ है।आग बुझाने की टीम में एसओ मुखानी सुशील कुमार जोशी सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन