फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Agricultural advisory for the month of August issued for hill farmers of Uttarakhand

Nainital News: उत्तराखंड के पर्वतीय किसानों के लिए अगस्त माह की कृषि सलाह जारी

Fri, 31 Jul 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 31 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Agricultural advisory for the month of August issued for hill farmers of Uttarakhand
नैनीताल। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अनिल चंद्र ने उत्तराखंड के पर्वतीय किसानों के लिए अगस्त माह हेतु कृषि एवं बागवानी संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श जारी किया है। यह सलाह लगातार बारिश, कोहरे और बदलते मौसम के बीच फसलों की सही देखभाल और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए है।
विज्ञापन

एक हजार से 1500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किसान गोभी, शलजम और मूली की नर्सरी तैयार कर सकते हैं। सेब और नाशपाती की तुड़ाई के बाद पेड़ों की सूखी शाखाओं की हल्की छंटाई करने की भी सलाह दी गई है। 1,500 से 2,500 मीटर की ऊंचाई पर आलू की फसल में झुलसा रोग का खतरा अधिक है। किसानों को नियमित निगरानी की सलाह दी गई है। परिपक्व सेब की समय पर तुड़ाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। पॉलीहाउस में टमाटर और शिमला मिर्च की फसलों की लगातार देखभाल भी आवश्यक है। 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में राजमा, कूटू और स्थानीय आलू की फसलों में निराई-गुड़ाई करें। औषधीय फसलों में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


रोगों से बचाव और फल उत्पादन
लगातार बारिश और कोहरे से फफूंद जनित रोग तेजी से फैल सकते हैं। आलू और टमाटर में झुलसा रोग की रोकथाम के लिए मौसम साफ होने पर 0.2 प्रतिशत मैंकोजेब का छिड़काव करें। कटुआ कीट और तना छेदक से बचने के लिए खेतों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखें। सेब की तुड़ाई सही समय पर करें और फलों को चोट लगने से बचाएं। पहाड़ी ढलानों पर भू-स्खलन और मिट्टी के कटाव से बचाव के लिए खेतों में उचित नालियां बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed