{"_id":"6a7a34ec41e8352a730b4922","slug":"amar-ujala-maa-tujhe-pranam-bike-and-car-rally-to-be-held-on-august-13-haldwani-news-c-337-1-ha11020-135571-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 13 अगस्त को होगी अमर उजाला मां तुझे प्रणाम बाइक, कार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 13 अगस्त को होगी अमर उजाला मां तुझे प्रणाम बाइक, कार रैली
Tue, 11 Aug 2026 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अमर उजाला की ओर से 13 अगस्त को मां तुझे प्रणाम के तहत तिरंगा यात्रा (बाइक एवं कार रैली) का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न स्कूली बच्चे आकर्षक पोशाकों में शामिल होंगे। शहर के तमाम सरकारी, गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि बाइक और कार के साथ रैली की शोभा बढ़ाएंगे। कार रैली में ऑफ रोडर्स भी मौजूद रहेंगे।
रैली अमर उजाला हल्द्वानी के रामपुर रोड कार्यालय से सुबह 8 बजे रवाना होगी जो देवलचौड़, सुशीला तिवारी अस्पताल, सिंधी चौराहा, कोतवाली, तिकोनिया होते हुए नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क तक जाएगी। यहां राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन होगा।
जगह-जगह पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से रैली पर फूलों की बारिश की जाएगी। इसके अलावा रैली का अपने-अपने तरीके से स्वागत करेंगे। रैली में विविध देशभक्ति स ओतप्रोत झांकियां भी दिखेंगी। अमर उजाला की ओर से इन स्कूलों की प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
रैली को इंडियन ऑयल सहयोग कर रहा है। 14 अगस्त को शाम साढ़े छह बजे तिकोनिया स्थित शहीद पार्क में अमर उजाला की ओर से एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जहां सभी सामाजिक संगठन शहीदों के नाम पर दीप जलाएंगे।