{"_id":"6a7a3527d4c8bc940b09079b","slug":"postgraduate-admissions-in-jeopardy-due-to-samarth-portal-glitch-haldwani-news-c-337-1-ha11020-135560-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: समर्थ पोर्टल की गलती से स्नातकोत्तर प्रवेश पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: समर्थ पोर्टल की गलती से स्नातकोत्तर प्रवेश पर संकट
Tue, 11 Aug 2026 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रवेश से पहले बड़ा तकनीकी पेंच फंस गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को नियम के अनुसार पांच अंकों का लाभ मिलना है लेकिन समर्थ प्रवेश पोर्टल पर यह लाभ नहीं जुड़ रहा है। इससे बड़ी संख्या में पात्र विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो सकते हैं।
महाविद्यालय में मंगलवार से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू होने हैं। ऐसे में पोर्टल की इस त्रुटि से अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों में नाराजगी है। प्रवेश प्रभारी प्रो. नवल लोहनी ने बताया कि विश्वविद्यालय के नियम के तहत कुमाऊं विवि से स्नातक करने वाले छात्रों को स्नातकोत्तर प्रवेश में पांच अंकों का अतिरिक्त लाभ दिया जाता है लेकिन समर्थ पोर्टल पर यह प्रावधान अभी तक लागू नहीं हुआ है। इस संबंध में कुमाऊं विश्वविद्यालय को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। साथ ही दिल्ली स्थित समर्थ पोर्टल की तकनीकी टीम को भी समस्या की जानकारी भेजी गई है।प्रो. लोहनी ने कहा कि अगर पोर्टल में सुधार नहीं होता है तो पांच अंकों का लाभ न मिलने से कई योग्य विद्यार्थी मेरिट से बाहर हो जाएंगे।
--
विश्वविद्यालय प्रशासन से पोर्टल में तुरंत संशोधन करने का आग्रह किया गया है। तकनीकी टीम जल्द दिक्कत दूर कर देगी। - डॉ. एनएस बनकोटी,प्राचार्य
-- -- -- -- -- -
एमबीपीजी में फर्जी प्रतिशत का खेल, 127 छात्रों ने किया मजाक
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है। जिन विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश लेना ही नहीं था उन्होंने फर्जी तरीके से आवेदन कर न सिर्फ सिस्टम को गुमराह किया बल्कि जरूरतमंद छात्रों का हक भी मारने की कोशिश की। प्रवेश प्रभारी नवल लोहनी ने बताया कि ऐसे 127 विद्यार्थियों ने प्रवेश आवेदन में अपनी प्रतिशत अधिक बताकर फॉर्म भरा था। मेरिट सूची में नाम आने के बाद भी इनमें से किसी ने कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया। जांच में पता चला कि पहले से ही इनका इरादा यहां पढ़ने का नहीं था। महज ट्रायल और दूसरों को परेशान करने के लिए उन्होंने आवेदन किया। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि इन छात्रों की वजह से कई योग्य अभ्यर्थी प्रवेश के लिए इंतजार करते रहे। दूसरी मेरिट के बाद अब उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। संवाद