सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bareilly resident history-sheeter arrested for snatching woman's chain in Haldwani

Haldwani: महिला की चेन झपटने वाला बरेली निवासी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 21 May 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के पॉलीशीट क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटकर फरार हुए बरेली के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने बेलबाबा चेकपोस्ट पर गिरफ्तार कर लिया।

Bareilly resident history-sheeter arrested for snatching woman's chain in Haldwani
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी के पॉलीशीट क्षेत्र में वृद्धा से सोने की चेन लूटकर भागे बरेली के हिस्ट्रीशीटर आकाश कुमार गौतम के आपराधिक अरमान आखिरकार जमीन में मिल गए। स्पोर्ट्स बाइक पर वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी बेलबाबा चेकपोस्ट पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से लूटी गई चेन, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी चेन बेचने रुद्रपुर जा रहा था और चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

हल्द्वानी कोतवाली के पॉलीशीट के तुलसीनगर में आठ मई को बाइक से आए युवक ने टहलते समय नीता शाह की सोने की चेन झपट ली। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि सीओ हल्द्वानी अमित कुमार और इंस्पेक्टर हल्द्वानी विजय सिंह मेहता की टीम बनाई गई थी। तकनीकी साक्ष्य संकलन और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी की पहचान आकाश कुमार गौतम के रूप में हुई। मंगलवार को टीपीनगर चौकी पुलिस ने बेलबाबा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की स्पोर्ट्स बाइक को रोका। इस पर आकाश कुमार गौतम निवासी खना गोटिया सीबीगंज बरेली सवार था। उसके पास से महिला की चेन के साथ ही 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी के सामान की बरामदगी की एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के सीबीगंज का हिस्ट्रीशीटर है आकाश

आकाश बरेली के सीबीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर धाराओं में 10 मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। वर्ष 2021 में पहली एफआईआर प्रेमनगर बरेली में आर्म्स एक्ट का दर्ज हुई थी। वर्ष 2023 में सीबीगंज में दुष्कर्म व नाबालिग का अपहरण सहित अन्य मामलों में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

विज्ञापन
Trending Videos

दो बार गुजरात पुलिस की गोली से बचा

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के अनुसार हिस्ट्रीशीटर आकाश कुमार का लिंक गुजरात में भी है। वहां की पुलिस से आरोपी की मुठभेड़ हुई है। दो बार की मुठभेड़ में पैर में गोली लगी लेकिन वह बच गया। रुद्रपुर पुलिस ने भी उसे दबोचने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी थी। यहां भी उसके पैर में गोली लगी लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed