{"_id":"6a0e902d2bba0388530bb85f","slug":"haldwani-recorded-a-temperature-of-42-8-degrees-celsius-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: हल्द्वानी में 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, दस साल में मई में अधिकतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: हल्द्वानी में 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, दस साल में मई में अधिकतम पारा
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 21 May 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार
पहाड़ से लेकर भाबर तक भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हल्द्वानी में मई महीने का पिछले दस वर्षों का सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज है।
हल्द्वानी में पड़ रही भीषण गर्मी में धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पहाड़ से लेकर भाबर तक गर्मी से लोग बेहाल है। ऐसा लग रहा है मानो सूरज आग बरसा रहा है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मई महीने में पिछले दस वर्षों का सबसे अधिक तापमान है।
बुधवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय शहर की अधिकतर सड़कें सूनी नजर आईं। उमस और लू के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। स्कूल से लौटते बच्चों को भी तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में मजबूरन घर से बाहर निकलने वाले लोग चेहरे और सिर को कपड़े से ढंके दिखे। सड़क किनारे स्थित पेड़ों की छांव ने लोगों को राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सात दिनों तक तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित...
भीषण गर्मी के चलते बुधवार को रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित होता नजर आया। मुख्य सड़कों से लेकर अंदरूनी गलियों में भी दोपहर में भीड़भाड़ नजर नहीं आई। कारोबारी दुकानों के भीतर पंखे, कूलर और एसी की हवा लेते रहे। काठगोदाम, तिकोनिया, मुखानी समेत अन्य सड़कें दोपहर में तवे जैसी तपती रही। कई गलियों में दुकानदारों ने दोपहर में एक बजे के करीब दुकानों के शटर गिरा दिए।
Trending Videos
पिछले दिनों हुई बारिश के कारण इस बार गर्मी कुछ देरी से शुरू हुई है लेकिन अब आने वाले एक हफ्ते तक गर्मी कम होने के आसार नहीं हैं। तपिश बढ़ेगी और गर्म हवाएं चलती रहेंगी। ऐसे में गर्मी से बचने के उपाय अपनाना जरूरी है।- डा. नरेंद्र सिंह मौसम वैज्ञानिक एरीज नैनीताल