{"_id":"6a0ece2ed53b115eed0adbf1","slug":"car-lost-control-and-fell-into-a-ditch-on-the-bhawali-sanatorium-motorway-killing-five-and-seriously-injuring-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: भवाली-सेनिटोरियम रोड पर कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: भवाली-सेनिटोरियम रोड पर कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 21 May 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार
भवाली-सेनिटोरियम रोड पर बृहस्पतिवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में खटीमा निवासी एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
खाई में गिरी कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई ।
Trending Videos
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया।
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। कार भवाली-सेनिटोरियम मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
हादसे में इनकी गई जान
- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम, आलम नगर लखनऊ-उम्र 34
https://youtu.be/wDiKsyQXRVw?si=CJpIF4vwgWlaEg5y
तेज आवाज के बाद सब कुछ शांत हो गया
बृहस्पतिवार को भवाली-सेनिटोरियम रोड पर सब कुछ अन्य दिनों की तरह ही सामान्य चल रहा था। ट्रैफिक अपनी रफ्तार पर दौड़ रहा था। कई पर्यटक अपनी गाड़ियों से प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेते हुए आगे बढ़ रहे थे लेकिन किसे पता था कि यह सामान्य दिन दुखद दिन में बदलने वाला है। दोपहर के दो बजे ही थे कि पर्यटकों की एक कार अचानक भवाली-सेनिटोरियम रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के गिरने की आवाज काफी दूर तक सुनी गई और फिर अचानक सब कुछ शांत हो गया। पांच जिंदगियां खत्म हो चुकी थीं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। घायल को आननफानन अस्पताल पहुंचाया गया।