{"_id":"6aa79ca0bf0c6cc9e8042ea1","slug":"bike-rider-dies-in-a-road-accident-in-chakluwa-kaladhungi-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कालाढूंगी के चकलुवा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कालाढूंगी के चकलुवा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Mon, 14 Sep 2026 12:35 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:35 PM IST
सार
कालाढूंगी के चकलुवा स्थित चौधरी गेट के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सडक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालाढूंगी के चकलुवा के चौधरी गेट के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसे में मृतक की पहचान धरमपाल पुत्र जगदीश, निवासी भाखड़ा पुल के पास लामाचौड़, उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमर सिंह पुत्र धर्मवीर, निवासी लामाचौड़, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद अमर सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसा किस वाहन से हुआ और दुर्घटना के कारण क्या रहे, इसकी जांच की जा रही है।