फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One person died after the bike of a youth collided with cattle in rudrapur

रुद्रपुर: कैंची धाम जा रहे दो युवकों की बाइक गोवंश से टकराई, 19 वर्षीय युवक की मौत; मौसेरा भाई गंभीर घायल

Mon, 14 Sep 2026 12:30 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 14 Sep 2026 12:30 PM IST
सार

कैंची धाम जा रहे दो युवकों की बाइक सिडकुल चौक के पास सड़क पर अचानक आए गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
One person died after the bike of a youth collided with cattle in rudrapur
सड़क हादसा

विस्तार

कैंची धाम जा रहे दो युवकों की बाइक सिडकुल चौक के पास सड़क पर अचानक आए गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलिया निवासी विक्की खरवाल दिल्ली में रहकर पेंट का काम करता था। वह अपने 22 वर्षीय मौसेरे भाई राहुल के साथ कैंची धाम जाने के लिए 12 सितंबर को दिल्ली से निकला था। बताया गया कि बाइक पहले उसका दोस्त चला रहा था, लेकिन बाद में विक्की ने बाइक की कमान संभाल ली। 13 सितंबर को सिडकुल चौक के पास अचानक सामने आए गोवंश से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन


हादसे में विक्की की मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार विक्की के पिता बृजेश की दो-तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed