फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani city will resonate with the chants of Bappa

गजानन के स्वागत की तैयारी पूरी: बप्पा के जयकारों से गूंजेगा हल्द्वानी शहर, 1500 कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा

Mon, 14 Sep 2026 11:17 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 14 Sep 2026 11:17 AM IST
सार

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार से शहर गणपति महोत्सव के रंग में रंग जाएगा। शहर  में जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया के जयकारें गूंजेंगे।

विज्ञापन
Haldwani city will resonate with the chants of Bappa
हल्द्वानी, रामपुर रोड पर गणेश जी की प्रतिमा तैयार करता मूर्तिकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार से शहर गणपति महोत्सव के रंग में रंग जाएगा। शहर  में जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया के जयकारें गूंजेंगे। इस वर्ष शहर में 20 से अधिक स्थानों प भगवान की प्रतिमाओं की विधीि-विधान से स्थापना की जाएगी।

1500 कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा
वैश्य महासभा वैश्य महासभा के 23वें गणेश महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ सोमवार से होगा। महोत्सव 20 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। रविवार को प्रेसवार्ता में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड में सर्वप्रथम गणेश महोत्सव की शुरुआत वैश्य महासभा हल्द्वानी ने ही की थी। बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे भगवान गणपति की विधि-विधान से मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। हर दिन सुबह पूजा और शाम को प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नगर के 40 सांस्कृतिक ग्रुपों के करीब 1500 कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

महामंत्री दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर को चित्रकला प्रतियोगिता, 19 सितंबर को ''रन फॉर गणेशा'', रामलीला मैदान में दही-हांडी प्रतियोगिता के साथ ही इसी दिन इंडिया गॉट टैलेंट विजेता की ओर से नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 20 सितंबर रविवार को भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए रानीबाग पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से गणपति विसर्जन किया जाएगा। इसी दिन रामलीला ग्राउंड में दोपहर 1 बजे हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। प्रेस वार्ता में संरक्षक बद्री प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, अशोक वाषणेय, राशि जैन सहित आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


11:44 से 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
तृतीया तिथि सुबह 7:10 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। ज्योतिष डॉ. नवीन जोशी ने बताया श्रीगणेश जी की स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे से दोपहर तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा। पूजा के लिए मिट्टी, धातु अथवा गोबर से बनी प्रतिमा का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इस दिन चंद्र दर्शन नहीं करने का विधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed