सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   body of a youth missing for five days in Nainital area was recovered from the broken mountain area

Nainital: पांच दिन बाद लापता युवक का शव टूटा पहाड़ क्षेत्र से बरामद, परिजनों ने दोस्तों पर जताया हत्या का शक

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में पांच दिन से लापता युवक दीपक उपाध्याय का शव खाई में मिलने से सनसनी फैल गई है। जबकि परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।

body of a youth missing for five days in Nainital area was recovered from the broken mountain area
दीपक उपाध्याय। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल में अल्मोड़ा क्षेत्र के युवक दीपक उपाध्याय के लापता होने के मामले में सोमवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। लापता होने के पांच दिन बाद युवक का शव टूटा पहाड़ क्षेत्र से बरामद हुआ है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा निवासी दीपक उपाध्याय बीते बुधवार को तल्लीताल रोडवेज स्टेशन क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस ने मामले में 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगातार सर्च अभियान चलाया, लेकिन शुरुआती चार दिनों तक कोई सुराग नहीं लग पाया। इस दौरान पुलिस ने युवक के तीन दोस्तों से भी सख्ती से पूछताछ शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सर्च अभियान के तहत टूटा पहाड़ क्षेत्र में युवक का शव करीब 80 मीटर गहरी खाई में मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के भाई ने युवक के साथ मौजूद रहे दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दीपक का अचानक लापता होना और फिर इस तरह शव का मिलना संदेह पैदा करता है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम द्वारा घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए सैंपल कलेक्ट किए जाएंगे, ताकि मौत के कारणों का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जा सके। पुलिस  की ओर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed