{"_id":"6a2b975fa238f489370e2430","slug":"body-of-gupteshwar-temple-mahant-found-hanging-from-a-noose-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, मछली मारने वालों से हुआ था विवाद; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, मछली मारने वालों से हुआ था विवाद; जांच शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, गरमपानी
Published by: Heera
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनरसा के पास स्थित गुप्तेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय लोग सुबह जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने यह देखा तुरंत खैरना पुलिस को सूचना दे दी।
गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनरसा के पास पास स्थित गुप्तेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी (54) का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोग शुक्रवार की सुबह जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने महंत का शव फंदे से लटका देखा तो खैरना पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार को महंत ने कुछ लोगों को नदी में करंट लगाकर मछली मारने पर कड़ी फटकार लगाई थी। लोगों ने अंदेशा जताया है कि महंत की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया होगा। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।