{"_id":"6a2bde281f844d69b904e452","slug":"an-out-of-control-water-supply-truck-crushed-two-female-tourists-in-nainital-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Road Accident: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को रौंदा, हाथ-पैर कुचले; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Road Accident: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दो महिला पर्यटकों को रौंदा, हाथ-पैर कुचले; मची चीख-पुकार
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Fri, 12 Jun 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार
नैनीताल के मल्लीताल स्थित पुराने घोड़ा स्टैंड के पास शुक्रवार को जल संस्थान का एक बेकाबू ट्रक अचानक भीड़ में घुस गया, जिससे दिल्ली से घूमने आई दो महिला पर्यटक उसकी चपेट में आ गईं। हादसा में एक महिला का हाथ और दूसरी का पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।
Nainital Road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नैनीताल में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मल्लीताल के पुराने घोड़ा स्टैंड के पास जल संस्थान का एक बेकाबू ट्रक अचानक भीड़ में घुस गया, जिससे दिल्ली से घूमने आई दो महिला पर्यटक उसकी चपेट में आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि एक महिला का हाथ और दूसरी का पैर ट्रक के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह चकनाचूर हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जल संस्थान का ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पहले एक वैन से टकराया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक तेजी से सड़क किनारे मौजूद लोगों की ओर बढ़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही दिल्ली निवासी दो महिला पर्यटक ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और सभासद भी मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि रितु डांग (42) व भारवी (20) दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने जल संस्थान के वाहन संचालन पर सवाल उठाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।