{"_id":"6a814b6aacf741451404ec92","slug":"chandan-sagar-accused-in-15-cases-arrested-following-a-police-criminal-encounter-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती
Sun, 16 Aug 2026 11:02 AM IST
गायत्री जोशी
संंवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर
संंवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:02 AM IST
सार
रामनगर के मालधन क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाश चंदन सागर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती आरोपी चंदन सागर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे आरोपी चंदन सागर ने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
जानकारी के अनुसार, रामनगर के शिवलालपुर निवासी चंदन सागर पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। लंबे समय से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। शनिवार रात पुलिस आरोपी की गिरफ्तार के लिए हाथीडांगर क्षेत्र में पहुंची थी। इसी बीच आरोपी वन विभाग के चेकपोस्ट से आगे जंगल की ओर भागकर छिप गया। पुलिस ने जंगल में उसकी तलाश शुरू की तो आरोपी ने करीब तीन राउंड फायर किए। फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ।
फायरिंग की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल की घेराबंदी कर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। गोली पैर में लगी थी, जो आर-पार हो गई। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि चंदन सागर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी।