सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City garbage washed into the lake with the rain

Nainital News: बारिश के साथ झील में समाया शहर का कूड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
City garbage washed into the lake with the rain
विज्ञापन
नैनीताल। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को हुई भारी बारिश ने नगर पालिका के स्वच्छता दावों की कलई खोल दी है। नालों की नियमित सफाई न होने के कारण शहर भर का प्लास्टिक, पॉलिथीन और कचरा बहकर सीधे झील में जा गिरा। इससे न केवल झील की सुंदरता प्रभावित हुई है बल्कि जलीय जीवन और पानी की गुणवत्ता पर भी खतरा मंडरा रहा है।
Trending Videos

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कूड़ा प्रबंधन की विफलता के कारण हर साल यही स्थिति पैदा होती है। कई जगह नाले चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर भरने से जनता को भारी परेशानी हुई। नगर पालिका को नालों की सफाई और कचरा निस्तारण के लिए ठोस रणनीति बनानी चाहिए। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने आश्वासन दिया है कि जलस्तर बढ़ने से यह समस्या आई है और जल्द ही विशेष अभियान चलाकर झील की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed