{"_id":"6a53f11c31b4986b1e0af765","slug":"cocoon-frames-and-aipan-style-sarees-take-center-stage-in-kerala-nainital-news-c-418-1-shld1006-8382-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: केरल में छाए कोकून के फ्रेम, ऐपण की साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: केरल में छाए कोकून के फ्रेम, ऐपण की साड़ियां
Mon, 13 Jul 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन नैनीताल की कालिका स्वयं सहायता समूह की किरण जोशी ने कोच्चि केरल में आयोजित ब्रिक्स समूह में आयोजित प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। महिला समूहों की ओर से यहां रेशम कोकून के फ्रेम, आभूषण, ऐपण की साड़ियां, जूट बैग, पिछौड़ा के उत्पाद देश-विदेश से आए लोगों को बेहद पसंद आए। एपीडी चंद्रा फर्त्याल ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नैनीताल से कालिका स्वयं सहायता समूह की किरण जोशी का चयन करने के बाद कोच्चि केरल में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भेजा गया था। उन्होंने कहा कि महिला समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की बिक्री के साथ उत्तराखंड के उत्पादों को बड़े स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। संवाद
विज्ञापन