सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress state in-charge Selja said – Congress workers will have to pass the 2027 exam on merit

Haldwani: प्रदेश प्रभारी सैलजा बोलीं- 2027 की परीक्षा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेरिट से पास होना होगा

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 10 Apr 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में 2027 के चुनाव को निर्णायक बताते हुए भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप लगाए। 

Congress state in-charge Selja said – Congress workers will have to pass the 2027 exam on merit
स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का सामूहिक माल्यार्पण कर स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा कि 2027 का चुनाव उत्तराखंड की जनता के लिए जंग की तरह है। यह परीक्षा की घड़ी है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसे मैरिट से पास करना है। उन्होंने प्रदेश को अपराधियों का अड्डा बताते हुए कहा कि यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार कितनी अंकिताओं की कुर्बानी लेगी? बोली राज्य में भाजपा से जनता का विश्वास उठ चुका है।

Trending Videos

प्रदेश प्रभारी सैलजा बृहस्पतिवार को स्वराज आश्रम में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने सरकार पर जनता के साथ धोखाधड़ी करने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, रोजगार के सपने दिखाने का आरोप लगाया। बोलीं, भाजपा चुनाव आते ही जनता को धर्म के नाम पर बांटने लगती है। संसद में राहुल गांधी की आवाज को दबाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता हरक सिंह ने प्रदेश सरकार की तुलना रावण से की। राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सप्पल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए कांग्रेस की जीत जरूरी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने डबल इंजन सरकार को उखाड़ने का आह्वान किया। विधायक सुमित ह्रदयेश ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सभा को पूर्व विधायक हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, गोविंद सिंह कुंजवाल, सतीश नैनवाल ने भी संबोधित किया।

व्यक्ति विशेष के सिपाही बनकर न करें काम
प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं सभी को आत्मचिंतन की जरूरत है। उन्होंने चेताया कि जिसे टिकट मिले उसे जिताने के लिए काम हो। व्यक्ति विशेष के सिपाही बनकर काम न करें। जहां पार्टी कमजोर है पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहां जनता के बीच जाएं। बूथ लेवल एजेंट की भी समीक्षा होगी।

कोहनी में गुड़ लगाकर खाने को कह रही भाजपा : गोदियाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की कोहनी में गुड़ लगाकर उसे खाने के लिए कह रही है जो संभव नहीं है। नफरत फैलाकर सत्ता में बैठी भाजपा सरकार युवाओं को नशे के गर्त में धकेल रही है। कांग्रेस की सरकार बनी तो नशे के अड्डे बंद होंगे।

भाजपा 15 साल का हिसाब दे, हम 10 साल का देंगे : आर्य
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार अहंकार में डूबी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भू-माफिया और खनन माफियाओं के हाथों प्रदेश को सौंप दिया गया है। भाजपा अपने 15 साल का हिसाब दे, कांग्रेस दस साल का देगी। पता चल जाएगा कि किसने विकास किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से छोटे-बड़े मुद्दे उठाकर सड़क पर उतरने का आह्वान किया।

अग्निवीर योजना ने रेजिमेंट को खतरे में डाला : माहरा
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर हमारे रेजिमेंट को खतरे में डाला है। बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार ने बेटियों के साथ ही अत्याचार किया। उन्होंने कहा भाजपा का हथियार धर्म है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपराधियों को संरक्षण ही नहीं कारोबार भी दे रहे हैं।

कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में लाखन नेगी, पुष्पा नेगी के नेतृत्व में रामगढ़ के ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार, राजू रावत, विजेंद्र चौहान सहित 30 लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की। वहां प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, गोविंद सिंह बिष्ट, सुरेंद्र शर्मा, भुवन कापड़ी, महेंद्र सिंह पाल, रणजीत रावत, हेमेश खर्कवाल, सुरेंद्र शर्मा, जीतराम आर्य, जिलाध्यक्ष महिला खष्टी बिष्ट, महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस में कोई किसी से नाराज नहीं, हरीश रावत भी नहीं: सैलजा
स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा कि अब जमीनी स्तर पर मजबूत होने का समय आ गया है। हम अपने संगठन को मजबूत करते हुए अलग अगल पदों पर नियुक्तियां करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकर्ता सम्मेलन में न आने और पार्टी नेताओं के उनसे मिलने जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर सैलजा ने कहा कि पार्टी में सब एक-दूसरे से मिलते रहते हैं। कुछ बातें पार्टी के अंदर की होती हैं इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि हरीश रावत नाराज नहीं हैं, संगठन में कोई किसी से नाराज नहीं है। टिकट वितरण के सवाल पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इस मुद्दे पर सबके साथ मिल बैठकर फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस में ज्वाईनिंग को लेकर चल रही उठापटक और बयानबाजी के सवाल पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि अभी समय है। बहुत से लोग संपर्क में है। बारी-बारी से सबका जायजा, फीड बैक लेते हुए उन्हें ज्वाइनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed